Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन,पार्टी को मिली मजबूती।  रिपोर्टर ( एस के, कुलदीप ) जालन्धर कैंट 

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी को उस समय और भी मजबूती मिली जब विभिन पार्टियों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इन नेताओं में जालंधर के वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस युवा नेता विकास निश्चल कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,पंजाब प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी,शीतल अंगुराल तथा करमजीत कोर चौधरी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहें जिन्होंने भाजपा का सिरोपा डाल उन्हें पार्टी में शामिल किया। विकास के अलावा जालंधर वेस्ट हल्के से कई आप और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने भी आज भाजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूती दी जिनमें पार्षद विनीत धीर,अमित लूधरा,धीरज भगत, अयूब दुग्गल,कुलवंत सिंह निहंग,एडवोकेट प्रभजोत सिंह,सुरेश खुराना,गोल्डी भगत,राकेश भगत,ऋषि कपूर,मनोज वडेरा,राजेश अरोड़ा,सूरज,रोजी अरोड़ा,नीता बहल,संजीव शर्मा तथा मोहमद अकरम शामिल हैं। फोटों सहित भाजपा में शामिल हुए गणमान्य व्यक्ति 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *