Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

सुरेंद्र सिंह मिन्हास को कांग्रेस ज्वाइन करते ही मिली वार्ड नंबर 14 से टिकट

सुरेंद्र सिंह मिन्हास को कांग्रेस ज्वाइन करते ही मिली वार्ड नंबर 14 से टिकट ( जालंधर कैंट, कुमार , कुलदीप)विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते नगर निगम वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह मिन्हास को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस संबंधी हलका विधायक प्रगट सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह मिन्हास का पार्टी में आने पर स्वागत किया और उन्हें नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 14 से उम्मीदवार बनाया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह मिन्हास ने विधायक परगट सिंह और कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करते हुए अपने साथ वार्ड के कई लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया और विधायक प्रगट सिंह को आश्वासन दिया कि वह 21 दिसंबर को होने जा रहे नगर निगम चुनाव में भारी मतों से जीत कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। सुरेंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि वार्ड नंबर 14 में 6300 के करीब वोट है जिसमें नई वार्डबंदी भी शामिल है। वह पिछले लंबे समय से लोगों की समस्याओं को हल करवाते आ रहे हैं वार्ड वासियों का उन पर काफी विश्वास है इस मौके पर उषा रानी बॉबी भूटानी,अखिल सूरी, संजीव त्रेहन, मनोज धनवाल, मनवीर सिंह, बलदेव अटवाल, हरप्रीत सिंह भसीन, पवित्र सिंह, कुलदीप सिंह, रघुनंदन शर्मा, मोना, राजन, दलीप कुमार, सुखविंदर सिंह, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे। फोटो सहित विधायक प्रगट सिंह सुरेंद्र सिंह मिन्हास को उम्मीदवार घोषित करते हुए 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *