
शिव मंदिर बसंत विहार में नतमस्तक हुए सुशील रिंकू जालंधर (एसके, कुलदीप) जालंधर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू जालंधर लोकसभा हलके के सभी वोटरों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं लोग उन्हें बेहद प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे भारत में छाई हुई है। जिसके चलते शिव मंदिर बसंत विहार जालंधर के सभी सदस्यों ने मंदिर परिसर में सुशील रिंकू को विशेष रूप से आमंत्रित किया ।सुशील रिंकू शिव मंदिर में पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि उनका पूरा परिवार पिछले कई वर्षों से जालंधर निवासियों की सेवा करता आ रहा है इस सेवा भावना के चलते हुए वह जालंधर निवासियों की हर मुश्किल और जालंधर की तरक्की के लिए भाजपा पार्टी के उम्मीदवार बने हैं और लोगों से यही अपील करते हैं कि वह अधिक से अधिक वोट भारतीय जनता पार्टी को देखकर देश में भाजपा की सरकार बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के भागीदार बने। इस मौके पर शिव मंदिर प्रधान भास्कर जी, ढींगरा जी ,विकास निश्चल, अरुण कालिया, विनोद कपूर ,अशोक जी,जसविंदर शर्मा, विवेक, अवनीश सहगल, नवीन, शम्बुद्त शर्मा, पंडित आचार्य, योगेंद्र शुक्ला, गोपाल जी, अजय शर्मा ,मैडम अनु, निशा शर्मा हरबंस लाल आदि उपस्थित थे।




