पंजाब सरकार के खिलाफ वार्ड नंबर 17 में धरना लगाया गया सागर जॉर्ज की अध्यक्षता में धरना,पूर्व सांसद सुशील रिंकू विशेष रूप से पहुंचे (एस के, कुलदीप जालंधर कैंट) भाजपा द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ वार्ड नंबर 17 में मंडल प्रधान सागर जॉर्ज की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। जिसमें विशेष रूप से पूर्व सांसद सुशील रिंकू हाजिर हुए।

मंडल प्रधान सागर जॉर्ज ने पंजाब सरकार के 3 साल पूरे होने पर जनता से किए गए वादों पर खरा ना उतरने को लेकर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर तरफ से फेल नजर आ रही है पूरे पंजाब के हालात


पूरी तरह से बिगड़ चुके हैं और लोगों का विश्वास पूरी तरह से टूट चुका है पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार देश से लुप्त होने की कगार पर है जिस प्रकार दिल्ली में भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार को हराकर जीत का परचम लहराया है उसी प्रकार 2027 में पंजाब में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। पंजाब सरकार के 3 साल पूरे हो चुके हैं परंतु जनता के साथ निरंतर विश्वास घात हो रहा है। महिलाओं को हजार रुपए महीना देने का वादा बिल्कुल ही झूठा वादा निकला ,पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल ही खत्म हो चुका है चुनाव जीतने के पश्चात 3 महीने में पंजाब को नशा मुक्ति करने का जो संकल्प आम आदमी पार्टी ने लिया था वह बिल्कुल ही उल्टा दिख रहा है पंजाब में नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता अजय पीवाल,पूर्व सरपंच मीना राणा, भाजपा सीनियर नेता सरबजीत कौर ,गीता कल्याण, हरमन, गुरमेज लाल, अमित भट्टी, हैप्पी, गुरमीत लाल, अमित संसारपुर, सनी, दीप, हर्ष कुमार, वरयाम सिंह, रमेश कुमार, दीपक, प्रतीक

गुप्ता,जनक,मलकीत ,कमलजीत सिंह, विजय कुमार आदि उपस्थित थे। फोटो सहित धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व सांसद सुशील रिंकु मंडल प्रधान सागर जॉर्ज व अन्य




