Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

महाकुंभ और अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन हेतु ऐतिहासिक स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को होगी रवाना

महाकुंभ और अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन हेतु ऐतिहासिक स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को होगी रवाना, जो अमृतसर से प्रयागराज जाएगी और अयोध्या धाम होते हुए वापिस अमृतसर पहुंचेगी (प्रधान अश्वनी सेखड़ी ,महासचिव महेश गुप्ता)। (एस के, कुलदीप जालंधर कैंट) प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान और अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन हेतु ऐतिहासिक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज स्नान और अयोध्या धाम श्री राम लला मंदिर दर्शन यात्रा के लिए जाएगी। जिस संबंधी जानकारी देते हुए विश्व सनातन धर्म सभा के प्रधान अश्वनी सेखड़ी और महासचिव महेश गुप्ता ने बताया कि पहली बार सभी भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन बुक करवाई गई है जिसमें 1100 यात्री ए सी 3 टायर ट्रेन की 18 बोगियों में सवार होकर महाकुंभ स्नान और अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन हेतु जाएंगे। यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 7 फरवरी को रवाना होगी जो की अमृतसर से जालंधर,

फगवाड़ा, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ ,अंबाला, दिल्ली से भक्त जनों को लेकर प्रयागराज पहुंचेगी। 8 तारीख को सभी भक्तजन प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करेंगे और रात्रि के समय स्पेशल ट्रेन सभी भक्तजनों को लेकर अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शनों के लिए रवाना होगी और 9 तारीख को पूरा दिन सभी भक्तजन अयोध्या धाम श्री राम लल्ला जी के दर्शन करेंगे फिर रात्रि 9 तारीख को स्पेशल ट्रेन वापिस अमृतसर के लिए रवाना होगी जो की 10 फरवरी को

अमृतसर पहुंचेगी।स्पेशल ट्रेन में खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी 5 साल से कम आयु के बच्चे अपने माता-पिता के साथ मुफ्त में सफर कर सकेंगे। विश्व सनातन धर्म सभा महासचिव महेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी लोग बहुत ही भाग्यशाली हैं जो की इतने बड़े महाकुंभ में स्नान करेंगे और अपना जीवन सफल करेंगे पूरे विश्व से प्रयागराज में महाकुंभ के स्नान करने के लिए भक्तजन पहुंच रहे हैं।करोड़ों की संख्या में लोग अभी तक महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं और यह संख्या निरंतर जारी है। सभी भक्तजनों को सुविधा देने के लिए पहली बार ऐतिहासिक रूप से स्पेशल ट्रेन प्रयागराज और अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। जिसको लेकर सभी भक्तजनों में भारी उत्साह मिल रहा है और लगभग यात्रा के लिए बुकिंग तेजी से हो रही है। स्पेशल ट्रेन यात्रा के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संगठन मंत्री पंजाब श्री मैथिली श्री निवस्नु संरक्षक ,संरक्षण प्रचारक श्री राम गोपाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब संस्था प्रधान श्री अश्विनी सेखडी, महासचिव श्री महेश गुप्ता, महासचिव बुद्धिश अग्रवाल, उप प्रधान श्री राज गर्ग लंबरदार,उप प्रधान देवी दयाल पराशर, सलाहकार सुनील भारद्वाज, श्री गुलशन महाजन, श्रीमती सोनिया नय्यर, श्रीमती ममता जैन गर्ग एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

स्पेशल ट्रेन यात्रा बुकिंग हेतु सुविधा देते हुए विश्व सनातन धर्म सभा की ओर से जालंधर से महासचिव महेश गुप्ता जालंधर 9814417468, श्याम सुंदर जालंधर 9877544529, स्मृति शर्मा जालंधर 7696555861,मनीषा जैन कैंट 7009875651, कुंवर राज खन्ना जालंधर 9815608020, गुलशन महाजन अमृतसर 9814109220, राजेश अग्रवाल बटाला 9815105301, अश्विनी मलहोत्रा बटाला 9814181647,केशव गोयल गुरदासपुर,9872882875, राजेश गुरदासपुर 9888760348, राधेश्याम महाराज दीनानगर 9417651277, नरेश अग्रवाल पठानकोट 9815753421नवनीत शर्मा सुजानपुर,9888707670, दीपक कुमार लुधियाना 9814415555, देवी दयाल पराशर मंडी गोबिंदगढ़ 9815156928, विनीत गुप्ता सरहिंद 9023328088, एस के जैन मोगा 9876131448, राम गर्ग लंबरदार बठिंडा 9216005757, अशोक मल्होत्रा लुधियाना 9814480246 , सुरेश चंद्र अग्रवाल कपूरथला 9914136338, केवल कृष्ण चोपड़ा जालंधर 9216144390 , अश्वनी गर्ग कैंट 9888158094 से संपर्क कर अपनी बुकिंग करवाए। बुकिंग की राशि के लिए एचडीएफसी बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड खबर में प्रकाशित किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *