
वार्ड नंबर 14 गुरमेज लाल का जबरदस्त डोर टू डोर सर्वे (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) वार्ड नंबर 14 भाजपा पार्टी से चुनाव लड़ रहे गुरमेज लाल का डोर टू डोर सर्वे जबरदस्त रूप में चल रहा है जिसको लेकर समरथको में भारी उत्साह पाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडरशिप उम्मीदवार गुरमेज लाल के हक में खुद चुनाव प्रचार कर रही है और लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करवा रही है ।

जालंधर नगर निगम चुनाव में भाजपा की सरकार बनने से जालंधर का विकास चरम सीमा पर होगा क्योंकि केंद्र सरकार जालंधर के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट लेकर आ रही है जिसके लिए हम सबको मिलकर भाजपा के हाथ मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए वार्ड नंबर 14 से सभी निवासी अपना कीमती वोट उम्मीदवार गुरमेज लाल को देखकर जिताएं। इस मौके पर ओम प्रकाश मक्कड़ ,अश्विनी गर्ग, जगमोहन वर्मा, संजय कालरा, हरबंस लाल ,सुखदेव सिंह ,जसवीर सिंह ,कुलविंदर सिंह, रजनीश सहगल, दीपक कुमार, प्रतीक कुमार, सुखविंदर सिंह, दिलीप सिंह ,सोहनलाल,विक्रम बांगड़, हरदीप सिंह ,हर्बल सिंह आदि हाजिर थे।





