वार्ड नंबर 13 भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर ने नंगल करार खा,सोफी पिंड, गांव खुसरोपुर में किया डोर टू डोर सर्वे

वार्ड नंबर 13 भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर ने नंगल करार खा,सोफी पिंड, गांव खुसरोपुर में किया डोर टू डोर सर्वे (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) वार्ड नंबर 13 से भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर ने वार्ड के अधीन आते क्षेत्र गांव नंगल करार खा,सूफी पिंड, गांव खुसरूपुर में डोर टू डोर सर्वे किया, जिसमें उनके साथ मंडल प्रधान सागर जॉर्ज एवं अन्य कई सीनियर नेता शामिल हुए। वार्ड क्षेत्र में जाते ही लोगों ने भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और कहा कि इस बार सभी वोट भारतीय जनता पार्टी को ही डालेंगे क्योंकि पिछले कई वर्षों से अन्य पार्टियों को मौका देकर देख लिया है, इस बार भाजपा को मौका दिया जाएगा जिससे वार्ड क्षेत्र का पूर्ण विकास होगा। उम्मीदवार सरबजीत कौर ने सभी लोगों से वोट डालने की अपील की है और कहां की वह जीत के पश्चात सभी लोगों को साथ लेकर वार्ड का विकास करेंगे।





