Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

सोफी पिंड में मोंटू सभरवाल का जलवा

सोफी पिंड में मोंटू सभरवाल का जलवा (जालंधर कैंट कुमार ,कुलदीप) वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोंटू सभरवाल का जलवा पूरे वार्ड में दिख रहा है वार्ड के अधीन आते क्षेत्र सोफी पिंड में भारी इकठ्ठा को संबोधित करते हुए मोटू सभरवाल ने कहा कि वह सभी लोगों का बहुत धन्यवाद करता है

जो कि अपना कीमती समय निकालकर उनके लिए आए, इसी तरह से चुनाव जीतने के पश्चात वह सोफी पिंड में पूर्ण विकास करवाएंगे, लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। डोर टू डोर सर्वे में मोंटू सभरवाल सभी लोगों से पूरा आश्वासन पा रहे हैं और लोग आगे बढ़ चढ़कर स्वयं मोटू सभरवाल के प्रचार में जुड़ गए हैं जसवीर सिंह चड्ढा गुरविंदर सिंह लांबा, प्रिंस ने बताया कि मोंटू सभरवाल बहुत ही ईमानदार और मेहनती उम्मीदवार है ,जिसको पूरे वार्ड निवासियों को अधिक से अधिक वोट डालकर कामयाब करना चाहिए। मोटू सभरवाल की कामयाबी पूरे 14 नंबर वार्ड की कामयाबी है क्योंकि पंजाब में मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी की है जो की सभी तरफ से विकास कार्य करने में जुटी हुई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *