Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

कैंट के सोनू ने लुधियाना से भरा नामांकन

(एस के, कुलदीप )जालंधर कैंट लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी पार्टियों के अलावा कई निर्दलीय लोक सेवा की भावना को लेकर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं इसी के चलते कैंट विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते गांव सोफी पिंड के  प्रितपाल सिंह उर्फ सोनू ने लुधियाना से  बहुजन द्रविड़ पार्टी से उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए लुधियाना लोकसभा उम्मीदवार प्रितपाल सिंह सोनू ने बताया कि उनका पिछले कई सालों से देश सेवा करने का विचार मन में था जिसको साकार करने के लिए उन्होंने बहुजन द्रविड़ पार्टी का दामन थाम लिया और पार्टी ने उनकी

कार्यशैली और सोच को देखकर उन्हें लुधियाना क्षेत्र से अपना उम्मीदवार चुना लिया। बहुजन द्रविड़ पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान जीवन सिंह,  उपाध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट ,केरल प्रदेश अध्यक्ष  राजीव महिला विंग अध्यक्ष सीता कौर, बीबी जरनैल कौर, तमिलनाडु प्रदेश प्रवक्ता सेखवा सिंह,पंजाब प्रधान तीर्थ सिंह एवं पार्टी के कई सदस्य उनके साथ लुधियाना डीसी दफ्तर में नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु साथ में गए। प्रितपाल सिंह सोनू के लुधियाना से चुनाव लड़ने पर उनके रिश्तेदार और समर्थकों में खुशी की लहर है।  फोटो सहित नामांकन पत्र दाखिल करने जाते हुए सोनू के साथ बहुजन द्रविड़ पार्टी के अध्यक्ष 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *