Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

भाजपा को जालंधर मे मिली ओर मजबूती ,प्रवेश तांगड़ी, राजू सहित कई बड़े नेता हुए भाजपा में शामिल – BJP

जालंधर 17 मई (ऐस.के कुलदीप – हैल्लो जालंधर – जालंधर कैंट) – जालंधर लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के विशेष प्रयासों से वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, के नेतृत्व में भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई जिसमें जालंधर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर,प्रवेश तागड़ी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व चेयरमैन, एस.सी डिपार्मेंट जिला जालंधर राज कुमार राजू, पूर्व सर्कल अध्यक्ष ईश तांगड़ी, रिटायर्ड तहसीलदार ,राजकुमार तांगड़ी, कांग्रेस नेता रमन कुमार, युवा नेता सोनू भगत,एवं युवा नेता जस्सी, को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सिरोपा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर विशेष रूप से जालंधर लोकसभा के विस्तारक राजन शर्मा,मनोज अग्रवाल, राजन अंगुराल,अमित भाटिया,भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी ने सभी नेताओं का सिरोपा पहनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों का पार्टी में आने से जालंधर लोकसभा में भाजपा और ज्यादा मजबूत हुई है।विजय रुपाणी ने कहा कि इनकी आने से भाजपा को और ज्यादा बल मिलेगा।”
https://www.jpbnews24.in/bjp-strengthened-in-jalandhar-many-big-leaders-including-pravesh-tangri-raju-joined-bjp/#:~:text=JPB%20NEWS%2024-,Jalandhar,%E0%A4%95%E0%A4%B9%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BF%20%E0%A4%87%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%86%E0%A4%A8%E0%A5

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *