
एक्स सर्विसमैन समिति की तरफ से मोंटू सभरवाल के हक में बैठक की गई (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) एक्स सर्विसमैन समिति की तरफ से वार्ड नंबर 14 के आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार मोंटू सभरवाल के हक में बैठक का आयोजन किया गया जो की दीपनगर श्री गुरुद्वारा साहिब में की गई। जिसमें उपस्थित सभी एक्स सर्विसमैन समिति के सदस्यों ने मोंटू

सभरवाल के साथ वार्तालाप की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके साथ है और अवश्य मोटू सभरवाल की जीत में भागीदारी डालेंगे। इस मौके पर उम्मीदवार मोंटू सभरवाल ने सभी लोगों को धन्यवाद किया और कहा कि वह हर प्रकार से एक्स सर्विसमैन समिति के साथ मिलकर काम करेंगे।





