वार्ड नंबर 14 से समझदार और अनुभवी उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह मिन्हास जिन्होंने जारी किया अपना चुनाव मेनिफेस्टो।
वार्ड नंबर 14 से समझदार और अनुभवी उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह मिन्हास जिन्होंने जारी किया अपना चुनाव मेनिफेस्टो। (जालंधर कैंट कुमार ,कुलदीप) वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे समझदार और अनुभवी उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह मिन्हास ने अपना चुनाव मेनिफेस्टो जारी किया है जिसमें उन्होंने वार्ड की समस्याओं और किए जाने वाले कार्यों संबंधी जानकारी दी है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह मिन्हास पूरी तरह से वार्ड नंबर 14 के काबिल उम्मीदवार है जो की जनता के हित के लिए हर समय तैयार रहते हैं। और उन्हें पिछले लंबे समय से लोगों की समस्याओं को हल करवाने का अनुभव है। पूरे वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक घर को वह अच्छी तरह से जानते हैं और लोगों के सुख-दुख में बराबर शरीक होते हैं जिस कारण उनकी समाज में बहुत अच्छी छवि है जो केवल वार्ड का विकास ही प्रमुख रखते हुए नगर निगम चुनाव में उतरे हैं।जिन पर हलका विधायक प्रगट सिंह और कांग्रेस पार्टी ने पूरा विश्वास जताया है।





