Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

श्री रामा मंदिर में पहले नवरात्र में पूजा अर्चना करने हेतु सागर जॉर्ज विशेष रूप से पहुंचे

श्री रामा मंदिर में पहले नवरात्र में पूजा अर्चना करने हेतु सागर जॉर्ज विशेष रूप से पहुंचे (जालंधर कैंट एस के, कुलदीप )पहले नवरात्र के उपलक्ष्य में कैंट के मंदिरों में भक्त जनों की भीड़ उम्र पड़ी है जिसके चलते हर मंदिर में महामाई के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

सनातन धर्म श्री रामा मंदिर में नवरात्रों के मौके पर प्रत्येक वर्ष की भांति विशेष आयोजन आरंभ किया गया है जिसको लेकर भक्त जनों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ,पहले नवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मंडल 17 अध्यक्ष सागर जॉर्ज विशेष रूप से पहुंचे, जिनके मंदिर के अध्यक्ष पूर्व उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह पप्पू ,प्रधान कमल चौहान द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा नेता सागर जॉर्ज द्वारा मंदिर कमेटी का धन्यवाद किया गया इस मौके पर विक्की जिंदल,पंडित राजकुमार राजू, आशा रानी, उषा रानी, कमलेश रानी, एन के, सुनीता, बिमला, ननी ,जतिन, लाल जी आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *