
वार्ड नंबर 14 से आजाद उम्मीदवार अजय पीपल को मिला बैलून चुनाव चिन्ह (जालंधर कैंट कुमार ,कुलदीप) वार्ड नंबर 14 से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे अजय पीवाल को बैलून चुनाव चिन्ह मिला है आजाद उम्मीदवार समाज सेवक अजय पीवाल पिछले लंबे समय से दीपनगर निवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी समस्याओं को हल करवाते आ रहे हैं। जिसके लिए लोगों में उनके आजाद चुनाव लड़ने पर काफी उत्साह है ।पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते आ रहे अजय पीवाल को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित न करने पर नाराजगी जताते हुए आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं जिनका पलड़ा काफी मजबूत दिख रहा है।




