
वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लोगों के सुख-दुख के साथी बलबीर सिंह टूट (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर सिंह टूट जो कि पूरे वार्ड में लोगों के सुख-दुख के साथी है वह पूरे वार्ड में पूरी तरह से मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। जिनके हक में निरंतर बैठकों का दौर चल रहा है वार्ड नंबर 12 के अधीन आते क्षेत्र प्रागपुर में पूरी तरह से लोगों के दिलों में छाए हुए उम्मीदवार बलबीर सिंह टूट उर्फ बिल्ला सब के लोकप्रिय है। आम आदमी पार्टी से उनके पूरे परिवार का पिछले लंबे समय से बहुत रुतबा है सभी लोगों के कार्य टूट परिवार पहल के आधार पर अपना कार्य समझ कर करवाते आ रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने जालंधर दौरे के दौरान टूट ब्रदर्स के निवास स्थान पर विशेष रूप से पहुंचे थे। वार्ड नंबर 12 में उम्मीदवार बलबीर सिंह टूट के समर्थन में लोग बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास दिला रहे हैं कि 21 दिसंबर को होने जा रहे नगर निगम चुनाव में भारी वोटो से जीतकर नगर निगम पार्षद बनाएंगे।




