Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

वार्ड नंबर 12 परवीन मनु के निवास पर विशेष रूप से पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी,जीत का दिया आशीर्वाद

वार्ड नंबर 12 परवीन मनु के निवास पर विशेष रूप से पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी,जीत का दिया आशीर्वाद जालंधर कैंट कुमार कुलदीप पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद चरणजीत सिंह चन्नी विशेष रूप से वार्ड नंबर 12 के उम्मीदवार परवीन मनु के निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पार्षद पति मनोज मनु बडिंग,पूर्व विधायक जिला कांग्रेस प्रधान राजेंद्र बेरी, मनोज धनवाल, अनूप निश्चल ,बलविंदर सिंह,कमल , सुखबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, निक्कू, सुमित, हीरा सिंह, महेश ,रविंद्र सिंह, सुनील कुमार ,तनु ,प्रतीक आदि उपस्थित रहे। चरणजीत सिंह चन्नी ने वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस उम्मीदवार परवीन मनु को दोबारा पार्षद के लिए उम्मीदवार घोषित होने पर बधाई दी और कहा कि उनके वार्ड में सर्वे के दौरान लोगों की पहली पसंद परवीन मनु को ही पाया गया। क्योंकि अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ण रूप से वार्ड में विकास किया गया जिस कारण लोगों में उनको वोट डालने के लिए काफी उत्साह पाया जा रहा है।जालंधर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बहुमत से जीत होगी और कांग्रेस पार्टी का ही मेयर बनेगा। चरणजीत सिंह चन्नी ने 12 नंबर वार्ड के सभी निवासियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक वोट परवीन मनु को डालकर नगर निगम पार्षद बनाएं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *