
वार्ड नंबर 14 से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे अजय पीवाल (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) वार्ड नंबर 14 से पहले कांग्रेस और अब बीजेपी पार्टी से टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार के रूप में अजय पीवाल नगर निगम चुनाव लड़ेंगे। अजय पीवाल ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से वार्ड नंबर 14 में विकास कार्य खुद के पैसे से करवाते आ रहे हैं और लोग उन पर विश्वास रखते हैं उन्हें उम्मीद है कि लोग उन्हें अवश्य विजई बनाएंगे। वार्ड नंबर 14 का मुकाबला त्रिकोना दिख रहा था, अजय पीवाल के आने से चौतरफा मुकाबला देखने को मिलेगा।




