भीषण गर्मी के बावजूद भी उमड़ा कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को देखने के लिए जनसैलाब

कैंट हलके से कांग्रेस पार्टी को मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ लीड विधायक प्रगट सिंह, भीषण गर्मी के बावजूद भी उमड़ा कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को देखने के लिए जनसैलाब

(जालंधर कैंट एस के ,कुलदीप) जालंधर छावनी के विधायक सरदार प्रगट सिंह के नेतृत्व में रखे गए उनके हलके में जालंधर लोकसभा कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के प्रचार कार्यक्रम जन सैलाब मे बदले हुए दिखाई दिए, भीषण गर्मी के बावजूद भी लोग भारी संख्या में उपस्थित होकर विधायक प्रगट सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विचार सुनने के लिए एकत्रित हुए। छावनी विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते गांव जमशेर, कुक्कड़ पिंड, चेतेयानी, कोट कलां में विशाल बैठक की गई।

जहां पर हर जगह से पूर्ण बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। इस दौरान कई पार्टियों के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं इस मौके पर सरपंच कमलजीत कौर, सरपंच कीमती, डॉक्टर सुखबीर, निकका कादिया, राजू चावला, बिट्टू शाह सरपंच जमशेर, बूटा सिंह, कममा पूर्व सरपंच, आशा, बंटी, संजीव, नसीब सुरिंदर चेयरमेन, सुरेंद्र सांपला, बलविंदर, ज्ञान कौर, सरपंच सोना आदि मौजूद थे।





