
मंत्री बलकार सिंह ने किया मोंटू सभरवाल के हक में प्रचार (जालंधर कैंट कुमार ,कुलदीप )आम आदमी पार्टी मंत्री बलकार सिंह ने गांव सोफी पिंड में मोंटू सभरवाल के हक में चुनाव प्रचार किया जिसमें भारी संख्या में गांव सोफी पिंड के निवासी एकत्रित हुए जिन्होंने मंत्री बलकार सिंह का भाषण सुना और जिसमें मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब में

खुशहाली के लिए केवल एक ही सरकार है आम आदमी पार्टी की जो कि हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है और सभी के साथ एक जैसा व्यवहार कर रही है लोगों को मूलभूत सुविधाएं निरंतर उपलब्ध करवाई जा रही है सभी घरों को 600 यूनिट बिजली माफ की गई है और जगह-जगह पर मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं जो की आम आदमी पार्टी सरकार की देन है ।आने वाले समय में और भी अधिक जन सुविधा आम जनता को दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को अधिक से अधिक वोट डालकर कामयाब करें। वार्ड नंबर 14 से युवा उम्मीदवार मोंटू सभरवाल को वोट डालने की अपील की गई।





