वार्ड नंबर 12 में मंत्री डॉ नवजोत सिंह, विधायक रमन अरोड़ा ने किया बलबीर टूट के हक में प्रचार

वार्ड नंबर 12 में मंत्री डॉ नवजोत सिंह, विधायक रमन अरोड़ा ने किया बलबीर टूट के हक में प्रचार (सवेरा न्यूज़ कुमार , कुलदीप जालंधर कैंट )आम आदमी पार्टी लोकल बॉडी मंत्री डॉ नवजोत सिंह विधायक रमन अरोड़ा ने गांव परागपुर में वार्ड नंबर 12 से उम्मीदवार बलबीर सिंह टूट के हक में चुनाव प्रचार किया जिसमें भारी संख्या में गांव प्रागपुर और वार्ड के निवासी एकत्रित हुए जिन्होंने मंत्री डॉ नवजोत सिंह,विधायक रमन अरोड़ा का भाषण सुना और जिसमें मंत्री डॉ नवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब में खुशहाली के लिए केवल एक ही सरकार है आम आदमी पार्टी की जो कि हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है और सभी के साथ एक जैसा व्यवहार कर रही है लोगों को मूलभूत सुविधाएं निरंतर उपलब्ध करवाई जा रही है सभी घरों को 600 यूनिट बिजली माफ की गई है और जगह-जगह पर मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं जो की आम आदमी पार्टी सरकार की देन है ।आने वाले समय में और भी अधिक जन सुविधा आम जनता को दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को अधिक से अधिक वोट डालकर कामयाब करें। वार्ड नंबर 12 से युवा उम्मीदवार बलबीर सिंह टूट को वोट डालने की अपील की गई। इस मौके पर रंजीत सिंह टूट, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह , लखविंदर सिंह, हरनेक सिंह आदि उपस्थित थे।




