Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर विशाल पैदल मार्च आयोजित

हैल्लो जालंधर – एस. के. कुलदीप – जालंधर: कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड पंजाब की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित एक विशाल पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा 23 मार्च 2025, रविवार को सुबह 10 बजे जालंधर कैंट के दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर रीगल सिनेमा तक गई, जहां इसका समापन हुआ। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष अखिल भारतीय सूरी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को जगाना है। उन्होंने कहा कि यह पैदल मार्च शहीद भगत सिंह के बलिदान और उनके आदर्शों को समर्पित है, जिनकी सोच और विचारधारा आज भी प्रासंगिक है।

इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरदार परगट सिंह और पंजाब कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। इस विशाल पैदल मार्च में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में रमन जिंदल, राजविंदर कौर (गुरदासपुर), गौरव (दीपनगर), गौरव, तरन तुत्त, प्रतीक, राहुल (रामामंडी), सनी (रामामंडी), जग्गा, आकाश, पालू, अभि, समर्थ, ऋतिक, शुभम, सोमा, दलजीत, रवि, शुभी, अनुराग, मनु (नंगल), हरजिंदर सिंह (खन्ना), परवीन शर्मा (लुधियाना), कुलदीप शर्मा, हरगोबिंद सिंह, जस्पाल एस. (लदेवाल), परमिंदर कौर (दसूया), जसप्रीत, गुरमीत, रजत शर्मा, देविंदर सिंह (खन्ना), रोहित, नवनीत, एकम, चेरी, यश, रोनित, अमृत, हर्ष रमन, निश्चय, भानु ठाकुर और संजीव निश्चल उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। वे भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा लेते नजर आए। यह पैदल मार्च न केवल शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि थी, बल्कि यह पंजाब को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए एक सशक्त संदेश भी था।परगट सिंह ने कहा कि भगत सिंह का बलिदान हमें देश और समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भगत सिंह के आदर्शों को अपनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें।”आज का युवा अगर शिक्षा और रोजगार की ओर ध्यान देगा और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेगा, तो पंजाब फिर से खुशहाली की राह पर लौटेगा। राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *