
(हैल्लो जालंधर – एस के कुलदीप – जालंधर) दीप नगर लंबड कॉलोनी में 15वा चिट्ठीयां वाला जागरण नव दुर्गे क्लब की ओर से 8 अप्रैल को बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह सहित मनाया जा रहा है। जागरण को मनाने हेतु झंडा रस्म अदा की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 17 के अध्यक्ष भाजपा नेता सागर जॉर्ज अपने साथियों सहित उपस्थित हुए जिन्होंने माता रानी के जागरण का झंडा पूजा अर्चना करते हुए पूरे विधि विधान सहित जागरण स्थल पर स्थापित किया, हाजिर सभी संगत में प्रसाद वितरित किया गया। 8 अप्रैल को जागरण में माता रानी का गुणगान करने के लिए मदन सितारा एंड पार्टी पहुंच रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेता अजय पीवाल, रजिंदर कुमार, सुदेश कुमार ,अंकित, लव पीवाल ,सुरेश, भीमा, काला, मोंटी, अंबिका, सोनिया बिमला आदि उपस्थित थे। फोटो सहित झंडा रस्म अदा करते हुए भाजपा नेता सागर जॉर्ज




