
आजाद उम्मीदवार अजय पीवाल वार्ड वासियों की पहली पसंद (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) वार्ड नंबर 14 से आजाद उम्मीदवार अजय पीवाल जो कि बैलून के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं वह वार्ड वासियों की पहली पसंद के रूप में सामने आ रहे हैं ।लोग उनके साथ कंधे से कंधा जोड़कर चल रहे हैं और पूरा भरोसा दे रहे हैं कि वह एक-एक वोट बैलून के निशान पर डालकर आजाद उम्मीदवार अजय पीवाल को कामयाब करेंगे। दीप नगर, रणजीत एनक्लेव, गांव रहमानपुर में मीटिंग की गई, जहां से लोगों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया। लोग वार्ड में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सरहाना करते हुए कह रहे हैं कि बिना पार्षद पद के ही अजय पीवाल ने इतने कार्य करवाए हैं यदि वह पार्षद बन जाते हैं तो वार्ड का विकास निश्चित है।




