
वार्ड नंबर 13 से भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर को मिल रहा है भरपूर समर्थन (जालंधर कैंट कुमार ,कुलदीप )भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सरबजीत कौर जिनको वार्ड नंबर 13 से भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है जिसके लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है ,जिसमें सभी लोग पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। इस मौके पर मंडल 17 के प्रधान सागर जॉर्ज और पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ विशेष रूप से वार्ड निवासियों से मिले और उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराने पर हर तरफ विकास ही विकास होगा क्योंकि केंद्र में मौजूद भाजपा सरकार पूरे देश की जनता के लिए वचनबद्ध है उन्होंने वार्ड के सभी निवासियों से अपील की है कि वह नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार सरबजीत कौर को सभी वोट डालें। इस मौके पर उम्मीदवार सरबजीत कौर ने सभी से अपील करते हुए कहा की जीत के पश्चात वार्ड के सभी विकास कार्य पहल के आधार पर किए जाएंगे और लोगों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आने नहीं दी जाएगी। इस मौके पर गुरमीत लाल, पूर्व सरपंच रानी वाला, मोहन लाल, जोगिंदर लाल, सुरिंदर कुमार, राजेंद्र ,रमेश लाल, पूर्व सरपंच मीना राणा आदि उपस्थित थे।




