
( जालंधर कैंट एस के, कुलदीप) छोटे बच्चों की योग्यता पहचान के लिए माइंड मूवर्स टीम द्वारा दीपनगर में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह आयोजन दीप नगर सैनिक बैरियर, 21एल,चुंगी के समीप किया गया। इस मौके पर 5 साल से लेकर 18 साल तक के बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। माइंड मूवर्स के मैनेजिंगडायरेक्टर कवरदीप सिंह भाटिया और डायरेक्टर रूही एवं उनकी टीम ने आए हुए सभी लोगों को बच्चों के दिमाग के प्रति चल रही गतिविधियों से प्रेरित करवाया। बच्चों के आए हुए माता-पिता के साथ बातचीत के दौरान बताया कि किस प्रकार बच्चों के साथ व्यवहार किया जाए क्रोध, सक्षमता ,खेलों की रुचि, पढ़ाई, खान पान, सामाजिक व्यवहार, किशोर अवस्था में प्रवेश करते समय चिंताएं आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

मैनेजिंग डायरेक्टर कवरदीप सिंह भाटिया ने बताया कि दीपनगर कैंट में माइंड मूवर्स केंद्र खोला गया है जिसका स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों को अवश्य यहां पर भेजें जिससे बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए काफी प्रोत्साहन मिलेगा। बच्चों के लिए ब्रेन जिम कोर्सेज ,स्मार्ट क्लासेस, फ्यूचर काउंसलिंग, छोटे बच्चों को मोबाइल ज्यादा देखने की आदत से हटाना, बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ाना आदि शामिल है। इस मौके पर जसवीर सिंह, चंचल अरोड़ा, प्रिंस चड्ढा, सौरभ, राजेंद्र सिंह, परमजीत सिंह ,भूपेंद्र सिंह ,पूजा सभरवाल, हरमीत कौर ,अमृत सिंह ,अभिनव ,मुस्कान, मोक्ष आदि उपस्थित थे ।






