वार्ड नंबर 8 में मनोरंजन कालिया ने किया भाजपा उम्मीदवार गुरमीत सिंह के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन जालंधर सेंट्रल मंडल 5 में सभी 6 वार्ड में जीतेगी भाजपा – इंजीनियर चंदन रखेजा

वार्ड नंबर 8 में मनोरंजन कालिया ने किया भाजपा उम्मीदवार गुरमीत सिंह के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन जालंधर सेंट्रल मंडल 5 में सभी 6 वार्ड में जीतेगी भाजपा – इंजीनियर चंदन रखेजा( जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप)जालंधर सेंट्रल के अंतर्गत आने वाले मंडल नंबर 5 में वार्ड नंबर 8 के भाजपा प्रत्याशी गुरमीत सिंह ने अपने चुनावी अभियान की जोरदार शुरुआत की। आज वार्ड नंबर 8 में दकोहा रोड स्थित श्री गुरु रविदास पार्क के सामने भाजपा उम्मीदवार गुरमीत सिंह का दफ्तर खोला गया।इस मौके पर कई भाजपा समर्थक और इलाका निवासियों ने पहुंचकर गुरमीत सिंह को बधाई दी और इस चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देते हुए इस बार गुरमीत सिंह को काउंसलर बनाने का पूरा मन बना लिया। सभी ने “भारतीय जनता पार्टी की जय” के नारे लगाए।इस अवसर पर भाजपा पंजाब के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक श्री मनोरंजन कालिया जी, एडवोकेट हरिंदर काहलों जी, जालंधर सेंट्रल मंडल 5 से महामंत्री इंजीनियर चंदन रखेजा जी, मुनिश नड्डा जी, अरुण खुराना जी, एडवोकेट विक्रम शर्मा जी, परवेश जी, सुधीर पुष्कर्णा, सचिन शर्मा, समीर शर्मा, योगी जी,अशीष चोपड़ा, नरेश पाल, रजत शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती किरण भारद्वाज जी, इंदू बाला, वार्ड नंबर 10 से भाजपा प्रत्याशी बबीता जी और ज्योति जी, जे.पी. पांडे जी और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और इलाका निवासी मौजूद रहे।





