
एस.के कुलदीप – ( हैल्लो जालंधर )जालंधर कैंट : प्रसिद्ध समाज सेवक महेश गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल समेलन पंजाब इकाई का सर्वसमत्ती से दूसरी बार प्रधान नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पंजाब और विश्व सनातन धर्म पंजाब के प्रधान अश्वनी सेखड़ी ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने समाज के लिए कार्य करने और विश्व सनातन धर्म के साथ ही वर्ग के लोगों को जोड़ने तथा अपनी धार्मिक संस्कृति को बड़ाने पर विचार विमर्श किया। पूर्व मंत्री सेखडी ने कहा कि हम सभी मिलकर समाज में रह रहे हिंदू स्नातनियों को जोडकर घर घर में श्री राम नाम का जाप करवाएंगे। इस दौरान उनके साथ ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रधान देवी दयाल पराशर,महाजन सभा पंजाब के प्रधान और अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल समेलान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बुदीश अग्रवाल उपस्थित रहें। महेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का अपने निवास पर स्वागत किया और दोबारा जिम्मेवारी सौंपने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सनातन धर्म ,अपनी हिंदू संस्कृति तथा समाज के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और आने वाले दिनों में युवाओं तथा प्रत्येक वर्ग को साथ जोड़कर अपने सनातन धर्म को और अधिक मजबूत करेंगे।कैप्शन : महेश गुप्ता को स्मानित करते अश्वनी सेखरी,देवी दयाल पराशर बुदीष अग्रवाल तथा अन्य।




