
नगर निगम वार्ड नंबर 14 से भाजपा उम्मीदवार गुरमेज लाल को वार्ड से भारी समर्थन (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) नगर निगम चुनाव वार्ड नंबर 14 से भाजपा उम्मीदवार गुरमेज लाल को भरपूर समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है ।वार्ड नंबर 14 के अधीन आते क्षेत्र रहमानपुर ,दीपनगर, रंजीत एनक्लेव ,डिफेंस कॉलोनी में निरंतर बैठकों का दौर जारी हो चुका है। जिसके चलते पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ,17 नंबर मंडल प्रधान सागर जॉर्ज ,भाजपा सीनियर नेता संजय कालरा ,अश्विनी गर्ग ,कैंट मंडल प्रधान शिव दर्शन ने समर्थकों सहित मिलकर उम्मीदवार गुरमेज लाल के हक में डोर टू डोर सर्वे किया। जिसमें प्रत्येक घर से भारतीय जनता पार्टी को ही लोगों ने पहली पसंद बताया और कहा कि वह अपना कीमती वोट उम्मीदवार गुरमेज लाल को ही देंगे। उम्मीदवार गुरमेज लाल ने कहा की जीत के पश्चात सबसे पहले क्षेत्र के रुके हुए सभी विकास कार्य करवाएंगे ,लोगों को आ रही सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। इस मौके पर संजीव ,जमवाल, संजीव भास्कर, बलदेव ललित सोढ़ी आदि उपस्थित थे।





