
रोज गार्डन कॉलोनी में परवीन मनु के हक में बैठक की गई ,जिसमे मिला भारी समर्थन (जालंधर कैंट कुमार ,कुलदीप) वार्ड नंबर 12 के अधीन प्रत्येक क्षेत्र रोज गार्डन कॉलोनी में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार परवीन मनु के हक में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों द्वारा भारी समर्थन मिला पार्षद पति मनोज मनु बडिंग ने उपस्थित सभी लोगों से मुलाकात कर उनको वोट डालने की अपील की और कहा कि जालंधर नगर निगम में इस बार कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी और क्षेत्र के सभी विकास कार्य पहले की तरह निरंतर जारी रहेंगे और लोगों की सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। सीनियर कांग्रेस नेता मनोज धनवाल ने कहा कि परवीन मनु पिछले लंबे समय से वार्ड की सेवा में जुटे हुए हैं और सभी घरों से उनका अच्छा प्यार है और सभी के सुख-दुख में पूरी तरह से सांझ है। इसलिए ऐसा ही नेता वार्ड का पार्षद बन हमेशा वार्ड की भलाई के कार्य करता रहेगा इसलिए सभी लोगों को अधिक से अधिक वोट परवीन मनु को डालने चाहिए।





