(एस.के कुलदीप – हैल्लो जालंधर)(जालंधर कैंट)-जालंधर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू के हक में दीपनगर में आप नेता मोंटू सभरवाल की अध्यक्षता में जबरदस्त मीटिंग का आयोजन किया गया

जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए इस मौके पर आप उम्मीदवार पवन टीनू सहित जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर , अध्यक्ष मंगल सिंह बस्सी आदि कई नेता उपस्थित हुए। जिन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब सरकार जनता की भलाई के लिए कई कार्य करने जा रही है केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों के साथ पूरी तरह धक्केशाही कर रही है। जिनके अंजाम उन्हें इस लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा ,पूरे भारत देश में लोग बदलाव के मूड में है। पंजाब में 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार भारी मतों से विजई होकर लोकसभा में पंजाब के हित की आवाज बुलंद करेंगे इस मौके पर आप नेता मोंटू सभरवाल ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिलाया कि उनके क्षेत्र में सभी लोग आम आदमी पार्टी को पसंद करते हैं और वह भारी मतों से जालंधर लोकसभा उम्मीदवार पवन टीनू को कामयाब करेंगे। फोटो सहित मंच पर पवन टीनू अपने समर्थकों सहित, स्वागत करते हुए आप नेता मोंटू सभरवाल





