वार्ड नंबर 15 भाजपा उम्मीदवार जसवीर कौर के हक में बैठक हुई ,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने लोगों से वोट डालने की अपील की

वार्ड नंबर 15 भाजपा उम्मीदवार जसवीर कौर के हक में बैठक हुई ,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने लोगों से वोट डालने की अपील की (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) वार्ड नंबर 15 से भाजपा उम्मीदवार जसवीर कौर के समर्थन में बैठक का दौर निरंतर जारी है जिसके चलते पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ प्रचार के लिए विशेष रूप से पहुंचे जिन्होंने वार्ड निवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सभी का साथ सभी का विकास पर विश्वास रखती है, जिसके चलते वार्ड के विकास के लिए भाजपा उम्मीदवार जसवीर कौर को भारी वोटो से जीत दर्ज करवाए और वार्ड का पूर्ण विकास करवाए ।इस मौके पर मंडल प्रधान सागर जॉर्ज उनके साथ उपस्थित रहे ,जिन्होंने जसवीर कौर के लिए वोट मांगे। सागर जॉर्ज ने कहा कि नगर निगम जालंधर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भारी मतों से जीत प्राप्त करेंगे और नगर निगम मेयर भी भारतीय जनता पार्टी का ही बनेगा।





