
पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह मिन्हास का वार्ड के हर घर से है प्यार (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) नगर निगम वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह मिन्हास का पूरे वार्ड के हर घर से बहुत अधिक प्रेम है पिछले कई वर्षों से दीपनगर में वह जनता की सेवा और सहयोग करते आ रहे हैं ।पूरे क्षेत्र में प्रत्येक कार्यक्रम में वह बढ़-चढ़कर सहयोग और लोगों का साथ देते आ रहे हैं जिसके कारण लोगों के मनों में उनके लिए बहुत प्रेम और विश्वास है और लोग स्वयं उनके हक में प्रचार करते हुए नजर आने लग पड़े हैं। सुरेंद्र सिंह मिन्हास के हक में बैठकों का दौर आरंभ हो चुका है। सुरेंद्र सिंह मिन्हास ने कहा कि जीत के पश्चात वह वार्ड नंबर 14 के सभी विकास कार्य पहल के आधार पर करेंगे और लोगों को किसी प्रकार की समस्या को आने नहीं दिया जाएगा।



