वार्ड नंबर 11 निवासी नर्क भरा जीवन जी रहे हैं, गंदगी और टूटी सड़कों का आलम हर तरफ फैला हुआ है ,,,,,लोगों ने नए उम्मीदवार इशादीप कौर को मौका देने का मन बनाया

वार्ड नंबर 11 निवासी नर्क भरा जीवन जी रहे हैं, गंदगी और टूटी सड़कों का आलम हर तरफ फैला हुआ है ,,,,,लोगों ने नए उम्मीदवार इशादीप कौर को मौका देने का मन बनाया (जालंधर कैंट कुमार ,कुलदीप ) रामा मंडी वार्ड नंबर 11 के निवासी बहुत ही नरक भरा जीवन पिछले लंबे समय से जी रहे हैं , जिनको पूर्व पार्षदों द्वारा कोई राहत नहीं मिली थी। गंदगी, टूटी सड़के, बदबू ,भयानक बीमारियों का आलम वार्ड नंबर 11 में बढ़ता ही जा रहा है जिसका सारा श्रेय पूर्व पार्षदों को ही जाता है। जिन्होंने जनता से वोट तो लिए परंतु उनको किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई, केवल अपनी ही चांदी बनाते रहे।


11 नंबर वार्ड के स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा बुआ मंदिर को जाता हुआ रास्ता, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा को जाता हुआ रास्ता, गुरुद्वारा श्री तलहन साहिब को जाती हुई सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है और सड़क के दोनों और गंदगी फैली है, कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिससे हर समय बदबू आती रहती है और कई प्रकार के जहरीले जानवर यहां घूमते रहते हैं जिसे हर समय खतरा बना रहता है। वार्ड के अलावा भारी संख्या में लोगों की इन धार्मिक स्थान पर आस्था है और सारा दिन लोग यहां से गुजरते रहते हैं परंतु इतनी खस्ता हालत सड़कों की देखकर लोगों के मन में भारी रोष साफ दिखाई देता है इसलिए वार्ड नंबर 11 के सभी निवासियों ने इस बार नए उम्मीदवार के रूप में भाजपा के इशादीप कौर को सभी वोट डालने का मन बना लिया है। पूरे वार्ड में इशादीप कौर के हक में बैठकों का दौर जारी है।





