
वार्ड नंबर 11 के विकास और समस्याओं को खत्म करने के लिए मैदान में उतरी है (इशादीप कौर) (रामा मंडी कुमार, कुलदीप )11 नंबर वार्ड से समस्याओं को दूर करने और क्षेत्र का विकास करने के इरादे से भाजपा पार्टी की उम्मीदवार इशादीप कौर लोगों के समक्ष है चुनाव संबंधी जानकारी देते हुए इशादीप कौर ने कहा कि उसका नगर निगम चुनाव लड़ने का केवल एक ही उद्देश्य है कि वार्ड की दशा जो बहुत ही खराब चल रही है उसको दुरुस्त किया जाए और वार्ड निवासियों की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए, जो हालात वार्ड के चल रहे हैं वह बहुत ही खस्ता है और लोग बहुत ही मुश्किल भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। विभिन्न प्रकार की चल रही बड़ी समस्याओं को हल करवाने का मुख्य उद्देश्य लेकर ही वह चुनाव मैदान में उतरी है। वार्ड की तरक्की और खुशहाली के लिए 21 दिसंबर को सभी लोग भाजपा की उम्मीदवार इशादीप कौर को वोट देकर कामयाब करें।




