
परवीन मनु के डोर टू डोर प्रचार में भारी भीड़, विरोधी डरे (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के प्रत्याशी परवीन मनु के डोर टू डोर प्रचार में भारी भीड़ देखकर विरोधी घबरा गए हैं परवीन मनु के साथ भारी संख्या में वार्ड निवासी घर-घर जाकर एक-एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी परवीन मनु को डालने की लोगों को अपील कर रहे हैं ,जिसके जवाब में वार्ड के सभी निवासी यही कह रहे हैं की परवीन मनु ने जो विकास कार्य उनके वार्ड में करवाए हैं वोट के केवल और

केवल वही हकदार है। सभी 12 नंबर वार्ड के निवासी एक-एक वोट कांग्रेस के निशान पर डालकर परवीन मनु को भारी वोटो से जीत दिलाकर दोबारा से नगर निगम कार्यालय में भेजेंगे। वार्ड नंबर 12 के क्षेत्र दीप नगर, बडिंग, प्रागपुर हर जगह से पूर्ण सहयोग मिल रहा है जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग परवीन मनु को जीताने का पूरा मन बना चुके हैं।





