Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला के प्रयास

रिपोर्टर ( एस के, कुलदीप )जलांधर कैंट:- सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला के प्रयास के बाद जी.ई (ईस्ट-ऐम.ई.ऐस) छावनी में सीवरेज के
निकास की समस्या देखने मौके पर अधिकारियों सहित पहुंचे,


मौके पर पहुंचे लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल शर्मा व श्री मनीष कुमार (ऐ.ई सिविल-असीसटैंट गैरीजन इंजीनियर)
कैंटोनमेंट बोर्ड के मेंबर पुनीत भारती शुक्ला, सेनेटरी सुपरिंटेंडेंट सुरजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार व कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे, आज जब सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला ने छावनी में पानी के निकास की समस्या की वजह से अपने पत्र लिखा कि पिछले काफी समय से छावनी के सिविल एरिया में पानी के निकास एवं सवरेज के ब्लॉकेज की शिकायतें आ रही हैं
क्योंकि छावनी की सिविल जनता के क्षेत्र के सीवरेज की निकासी ऐम.ई.एस की सीवरेज लाईन द्वारा की जाती है ,
परंतु मुझे बेहद खेद एवं अफसोस के साथ आपको लिखना पड़ रहा है
कि कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिशासी अधिकारी द्वारा पत्र संख्या
a)JCB/SS 968/C dt.05.12.2023
b)JCB/SS/1116/C dt.02.02.2024
C)JCB/SS/1143/C dt.02.02..2024
D) पत्र संख्या की कॉपी JCB/SS/C dt.13.03.2024
E) पत्र संख्या की कॉपी जोJCB/SS/C dt.04.04.2024
और उपरोक्त सभी पत्र कैंटोनमेंट बोर्ड के कार्यालय द्वारा आपको भेजे गए जिसकी कॉपी कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष हेडक्वार्टर 91 सब एरिया में भी भेजी गई व आपके अधिकारी CWE,
MES, Jalandhar cantt को भी भेजी गई,
छावनी के मोहल्लों व बाजार एरिया में पानी के सीवरेज का ओवरफ्लो हो रहा है
कई जगह बदबू फैल रही है , इसी संदर्भ में मैंने भी एक पत्र संख्या:- PCB/PBS/Jrc/2023-24/1151 dt.08.02.2024
कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को लिखा इसमें स्पष्ट कहा कि एम.ई.एस के अधिकारियों की लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना कार्य के कारण छावनी में सीवरेज की गंभीर समस्या बन गई है
और यह समय गर्मियों का है अगर आपने ऐम.ई.ऐस की सीवरेज लाईन या एस.टी.पी प्लांट या किसी अन्य कारण से सीवरेज लाइन रुके होने को ठीक न किया व चालू कर छावनी की जनता की समस्या का समाधान ना किया तो छावनी में पीलिया या किसी अन्य तरह की बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न होगा
जिसकी सीधी जिम्मेवारी ऐम.ई.एस के अधिकारियों की होगी,
और यह भी ऐम.ई.एस के संबंधित अधिकारियों की लापरवाही है जो की कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष व कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों व अधिशासी अधिकारी की इतनी बार पत्र लिखने के बावजूद भी समस्या ठीक नहीं हो रही,
मेरा आपसे अनुरोध है इस कार्य में जो भी गतिरोध है उसे कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों से बैठक कर सुलझाएं व अपनी ड्यूटी निभाऐं
अगर यह कार्य एक सप्ताह के भीतर चालू ना हुआ तो मुझे छावनी की जनता के साथ आपके कार्यालय के बाहर धरना देना पड़ेगा ताकि समय रहते हुए
किसी गंभीर बीमारी के कारण लोगों के जान माल की रक्षा हो सके,
और छावनी के सिविल एरिया के साथ सेना की कई यूनिट्स हैं
कल को वहां भी पानी के बैक मारने व ओवरफ्लो का खतरा उत्पन्न हो सकता है जिससे सेना के अधिकारियों कर्मचारियों व सेना के जवानों व यहां रहने वाले उनके परिवारों की भी सेहत पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है
मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कृपया इस कार्य को अति शीघ्र चालू करवायें,
मौके पर अधिकारियों सहित सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला ने छावनी की सिविल जनता की सीवर लाइन की निकासी अधिकारियों के साथ देखी इस मौके पर जी.ई लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल शर्मा ने समस्या की नजाकत को समझते हुए, पुनीत शुक्ला को भरोसा दिलवाया कि यह काम युद्ध स्तर पर होगा व मिस वर्क कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी इसका हल मिलकर निकालेंगे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *