भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने समर्थकों के साथ जालंधर मे नामांकन पत्र दाखिल किया।
(एस.के कुलदीप – हैल्लो जालंधर – जालंधर कैंट)

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने आज भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जालंधर शहर में रोड शो करते हुए कचहरी तक जा कर नामांकन पत्र दाखिल किया। समर्थको का जोश देखने लायक था। भारी संख्या में जालंधर की चारों विधानसभा सीटों के लोगों ने इसमें भाग लिया।

श्रीमती सुनीता रिंकू के साथ भाजपा महिला मोर्चा एवं अन्य महिलाओं ने भी पुरुषों के समान रोड शो में बीजेपी के नारे लगाते हुए रौनक बढ़ाई। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई बीबी कर्मजीत कौर ने भी भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया, भंडारी जी, जिला प्रधान सुशील शर्मा, जालंधर कैंट से सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला, पूर्व काउंसलर हरविंदर सिंह पप्पू, राजेंद्र सोनकर, एडवोकेट मनीषा जैन, ललिता जयसवाल, उर्मिल बेद, सुनीता एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ भाग लिया। लोगों ने अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए सुशील रिंकू के समर्थन में उनकी जीत की दावेदारी सुनिश्चित की।





