लुधियाना में सरदार प्रितपाल सिंह को मिल रहा है भरपूर समर्थन बहुजन द्रविड़ पार्टी हर वर्ग की पार्टी है प्रितपाल सिंह

( लुधियाना एसके कुलदीप) लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से बहुजन द्रविड़ पार्टी पर चुनाव लड़ रहे सरदार प्रितपाल सिंह जिनका चुनाव चिन्ह गन्ना किसान है उनको पूरे लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से भरपूर समर्थन मिलता दिख रहा है लुधियाना क्षेत्र निवासी खुद उनकी बैठक जगह-जगह पर करवा रहे हैं और बहुजन द्रविड़ पार्टी के देश प्रति विचार सुनकर लोग बहुत प्रभावित हो रहे हैं। सरदार प्रितपाल सिंह ने बताया कि लुधियाना क्षेत्र में लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है और उन्हें आशा है कि वह अधिक से अधिक वोट प्राप्त करके देश की लोकसभा संसद में शामिल होंगे और क्षेत्र का पूर्ण विकास करवाएंगे। लुधियाना के राहों रोड पर भाग्य कॉलोनी और जैन कॉलोनी में बैठक हुई जहां से सरदार प्रितपाल सिंह को भारी समर्थन मिला। इस मौके पर प्रधान बिट्टू सैनी ,रणजीत सिंह उप्पल, वरुण शर्मा ,कपिल शर्मा, कुलदीप दीपक, सूरज, बब्बू, कपिल अरोड़ा ,उत्तम सिंह ,नवजोत सिंह आदि उपस्थित थे।





