
सरबजीत कौर ने भरा नामांकन,वार्ड नंबर 13 से सरबजीत कौर को मिल रहा है भारी समर्थन (जालंधर कुमार, कुलदीप) नगर निगम वार्ड नंबर 13 से भाजपा की उम्मीदवार सरबजीत कौर को पूरे वार्ड में से भारी समर्थन मिल रहा है,डोर टू डोर सर्वे के दौरान सभी घर से उम्मीदवार सरबजीत कौर को लोग जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं। 13 नंबर वार्ड के निवासियों ने इस बार ने नए उम्मीदवार के रूप में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरबजीत कौर को जीतने का मन बना लिया प्रतीत हो रहा है। पढ़े लिखे सुझवान सरबजीत कौर हर प्रकार से वार्ड की सेवा करने में समर्थ दिखाई दे रहे है जो की जीत के पश्चात पूरे वार्ड का विकास पहल के आधार पर करवाएंगे। भाजपा के सीनियर नेता सागर जॉर्ज ने कहा कि जालंधर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ही परचम लहराएगा। वार्ड नंबर 13 के अधीन आते क्षेत्र हर तरफ एक ही आवाज गूंज रही है कि इस बार सभी वोट बीजेपी को ही डाले जाएंगे और 13 नंबर वार्ड से उम्मीदवार सरबजीत कौर को भारी मतों से जीत दिलवाएंगे।




