Hello-Jallandhar

Fast & Real News Channel

Uncategorized

वार्ड नंबर 14 मोंटू सभरवाल की रैली में उमड़ा जन सैलाब ,,विरोधियों के होश उड़े

वार्ड नंबर 14 मोंटू सभरवाल की रैली में उमड़ा जन सैलाब ,,विरोधियों के होश उड़े (जालंधर कैंट कुमार, कुलदीप) वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोंटू सभरवाल का रोड शो निकाला गया ।जिसमें भारी संख्या में जनता शामिल हुई जिसको देखकर विरोधियों के होश उड़ गए। भारी संख्या में शामिल लोग एक ही नारा लगा रहे थे कि (आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, मोंटू सभरवाल जिंदाबाद) लोगों में इतना जोश देखा जा रहा था जैसे मोटू सभरवाल पार्षद बन चुके हैं।

मोंटू सभरवाल के हक में रोड शो दौरान कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर और आप पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिन्होंने एक ही स्वर में नारा लगाया कि वार्ड नंबर 14 से सभी वोट झाड़ू के निशान पर डालकर मोंटू सभरवाल को कामयाब करें और नगर निगम में झाड़ू की सरकार बनाएं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *